भारत

उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज प्रयागराज में होगी

Subhi
21 Jan 2025 6:45 AM IST
उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज प्रयागराज में होगी
x

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महाकुंभ में कैबिनेट बैठक करेगी। इसकी तारीख भी तय हो गई है। योगी सरकार 22 जनवरी को यहां कैबिनेट की बैठक करेगी। बैठक के लिए राज्य सरकार के सभी मंत्रियों को प्रयागराज बुलाया गया है। इस बैठक में कुछ अहम योजनाओं को हरी झंडी के साथ ही फैसले भी लिए जाएंगे।

महाकुंभ में होने वाली योगी सरकार की बैठक में प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश को कई खास सौगात वाली योजनाओं को मंजूरी दी जाएगी। इस बैठक में योगी सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे। इस कैबिनेट के लिए स्पेशल तारीख को चुना गया है। गौरतलब है कि पिछले साल 22 जनवरी को ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ था।

ऐसा माना जा रहा है कि इसमें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का विस्तार करते हुए चित्रकूट से लेकर बारा तक नए लिंक एक्सप्रेसवे का ऐलान हो सकता है। इससे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे प्रयागराज तक नए एक्सप्रेसवे के जरिए जुड़ जाएगा।


Next Story