भारत
उत्तम नगर होली हत्याकांड: सीएम रेखा गुप्ता ने जघन्य हत्या पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया
jantaserishta.com
8 March 2026 8:09 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तम नगर में होली के पावन पर्व पर एक मासूम युवक तरुण की जघन्य हत्या की घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दर्दनाक, निंदनीय और पूरे समाज को झकझोर देने वाली करार दिया। सीएम ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में ऐसी जघन्य आपराधिक और हिंसक घटनाओं के लिए शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है और इस तरह की दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने लिखा, "होली के पावन पर्व पर दिल्ली के उत्तम नगर में एक मासूम युवा की जघन्य हत्या की यह घटना अत्यंत दर्दनाक, निंदनीय और पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। दिल्ली में इस प्रकार की जघन्य आपराधिक और हिंसक घटनाओं के लिए शून्य सहनशीलता की नीति है। इस तरह की दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
उन्होंने बताया कि प्रशासन को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए गए हैं कि इस अपराध में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम और शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सीएम ने कहा कि इस मामले में सख्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी अमानवीय घटना करने का दुस्साहस न कर सके।
पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा, "इस कठिन समय में दिल्ली सरकार पूरी संवेदना, जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मैं परिवार को हर संभव सहायता और न्याय दिलवाने के लिए कार्रवाई करूंगी। तरुण के परिवार ने अपना जवान बेटा खोया है, उनके दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।"
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में होली के दौरान एक 11 वर्षीय बच्ची द्वारा फेंके गए पानी के गुब्बारे से रंग की छींटें पड़ने पर विवाद शुरू हुआ। माफी मांगने के बावजूद विवाद हिंसक हो गया। आरोपियों ने तरुण (26) को लोहे की रॉड, ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर घायल कर दिया, जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इलाके में तनाव फैल गया, लोगों ने प्रदर्शन किया, वाहनों में आग लगाई और थाने का घेराव किया। दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





