भारत

मॉर्निंग वॉक पर निकले बर्तन व्यापारी का मर्डर, हमलावरों ने की 7-8 राउंड फायरिंग, VIDEO

jantaserishta.com
7 Dec 2024 10:13 AM IST
मॉर्निंग वॉक पर निकले बर्तन व्यापारी का मर्डर, हमलावरों ने की 7-8 राउंड फायरिंग, VIDEO
x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है. यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स पर गोली चली. बताया जा रहा है कि 7-8 राउंड फायरिंग हुई. दो हमलावरों ने हमला किया. पीड़ित बर्तन व्यापारी है और इस हमले में उनकी मौत हो गई. दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है.
शाहदरा डीसीपी ने बताया कि थाना फर्श बाजार में गोलीबारी की घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल आई थी. पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पाया कि 52 वर्षीय सुनील जैन को गोली लगी थी, जिसमें वह घायल हो गए थे.
डीसीपी ने बताया कि वह यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुबह की सैर के बाद अपने घर लौट रहे थे. उन्हें बताया गया कि एक एम/सी में आए दो शख्स ने उन्हें गोली मार दी. क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया और जांच चल रही है. क्राइम सीन की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स मॉर्निंग वॉक से आ रहा था, जिसे कहा जा रहा है कि गोली मारी गई. क्राइम सीन पर काफी खून के धब्बे मिले हैं. स्कूटी भी सड़क पर गिरी है.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शाहदरा में हुई गोलीबारी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया. दिल्ली को जंगल राज बना दिया. चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं. बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही. दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी."
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, "क्राइम कैपिटल - शाहदरा जिले में सुबह ही गोलियों की आवाज गूंज उठी जब बर्तन व्यापारी संजय जैन मॉर्निंग वॉक करके अपनी स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने रोक कर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. बताया जा रहा है कि 6 से 7 राउंड फायर चले और सभी गोलियां संजय जैन को लगी है."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story