भारत

कर्नाटक के नए स्पीकर होंगे यूटी खादर

Nilmani Pal
23 May 2023 8:16 AM IST
कर्नाटक के नए स्पीकर होंगे यूटी खादर
x

कर्नाटक। कर्नाटक के नए स्पीकर यूटी खादर होंगे। जानकारी के अनुसार वे आज ही नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल यानी सोमवार को विधान सौध (विधानसभा) का शुद्धीकरण अनुष्ठान किया। उन्होंने राज्य विधानसभा परिसर में गोमूत्र छिड़का और पूजा की।

बता दें कि भाजपा पर भ्रष्टाचार से विधान सौध को प्रदूषित करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद विधान सौधा को गोमूत्र से शुद्ध करने का वादा किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विधानसभा में गोमूत्र छिड़कते और पूजा करते हुए इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया गया। इसमें कांग्रेसी कार्यकर्ता एक बाल्टी में गोमूत्र लिए हुए है और इसे एक लकड़ी की मार्फत परिसर में छिड़क रहे हैं।

नया सत्र शुरू होने से पहले राज्य के डिप्टी सीएम शिवकुमार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बासवराज बोम्मई से मुलाकात की। वे वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा से भी मिले और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। शिवकुमार की पुत्री की शादी 2021 में कृष्णा के पौत्र के साथ हुई थी। शिवकुमार ने विधानसभा में प्रवेश से पहले सीढ़ियों पर मत्था भी टेका।

Next Story