भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अमेरिका के दौरे पर जाएंगे, यूएसआईएसपीएफ अध्यक्ष ने कही ये बात

jantaserishta.com
12 Jun 2023 9:57 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अमेरिका के दौरे पर जाएंगे, यूएसआईएसपीएफ अध्यक्ष ने कही ये बात
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष जॉन चेम्बर्स ने रविवार को पीएम मोदी के दौरे को 'एक बड़ा मील का पत्थर' करार दिया है। यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष चैंबर्स ने कहा, "मुझे लगता है कि यह भविष्य के लिए एक प्रमुख मील का पत्थर है। मैं हमेशा भारत और भारत के भविष्य की प्रगति तथा वैश्विक मंच पर भारत के नेतृत्व द्वारा आर्थिक रूप से क्या हासिल किया जा सकता है, इसे लेकर सबसे ज्यादा आशावादी रहा हूं।"
पिछले हफ्ते यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष अतुल केशप ने कहा था कि मोदी की यात्रा एक 'बिग डील' और एक शक्तिशाली संकेत है कि दोनों देशों का भविष्य एक साथ जुड़ा हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story