भारत

राजनीति के लिए ईडी का इस्तेमाल करना खतरनाक : सीएम अशोक गहलोत

Nil dhankar
21 July 2022 10:55 AM IST
राजनीति के लिए ईडी का इस्तेमाल करना खतरनाक : सीएम अशोक गहलोत
x

दिल्ली। एआईसीसी मुख्यालय में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा - "ईडी का जिस तरह से राजनैतिक इस्तेमाल मोदी सरकार कर रही है वो खतरनाक है। देश में अब दो कानून है। एक-मोदी सरकार, भाजपा के लिए अलग कानून। दूसरा-विपक्ष के लिए अलग कानून ।"

पवन खेड़ा ने कहा- राजनीतिक पार्टियों में गठबंधन होना एक स्वभाविक बात है। लेकिन जो अमित शाह और नरेंद्र मोदी की राजनीति का गठबंधन है वह एजेंसियों के साथ है और बड़ा स्पष्ट दिखता है। जब भी इनकी घेराबंदी हो जाती है तो यह एजेंसियों का दूरूपयोग करते हैं। एजेंसियों के सामने कर देते हैं।'


Next Story