भारत

सिम साइबर ठगों को बेचते थे, पुलिस ने दो को उठाया, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

jantaserishta.com
1 March 2025 12:41 PM IST
सिम साइबर ठगों को बेचते थे, पुलिस ने दो को उठाया, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
x
सांकेतिक तस्वीर
बड़ा एक्शन.
अलवर: राजस्थान के मेवात में बैठे ठग देश के लोगों को अपना निशाना बनाते हैं. इसके लिए अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, उनको सिम कौन मुहैया करा रहा था, इसको लेकर पुलिस पिछले कई दिनों से जांच कर रही थी. वहीं, इसी बीच इस गिरोह को सिम कार्ड सप्लाई करने वाले दो शातिर बदमाशों को अलवर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से 385 सिम कार्ड, लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड, एटीएम, मोबाइल फोन सहित कई सामान बरामद हुआ है. पुलिस ने बताया कि बदमाश असम से सिम कार्ड खरीद कर लाते थे और यहां महंगे दामों में साइबर ठगों को बेचते थे.
रामगढ़ पुलिस थाना व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. टीम ने रामगढ़ के बहादुरपुर रोड से साइबर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के कब्जे से तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुए. इन मोबाइल को जब चेक किया तो उनमें विभिन्न फोटोज व स्कैनर व अलग-अलग लोगों के आईडी कार्ड मिले. इसके अलावा मोटरसाइकिल आदि वाहनों के फोटो व आरसी की फोटो भी मिली. पुलिस को एक लैपटॉप भी बरामद हुआ है. जिसमें हार्ड डिस्क को हटाकर उसके स्थान पर फर्जी नैनो सिम कार्ड छिपाया गया था.
पुलिस आरोपियों से हर एंगल से पूछताछ कर रही है. आरोपियों ने बताया कि वो सिम कार्डों को असम से सस्ते दामों पर खरीद कर लाते थे और साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों को महंगे दामों पर सिम कार्ड को बेचते थे. पुलिस ने आरोपियों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है. एडिशनल एसपी तेजसिंह ने बताया कि मोबाइल सिम सप्लाई करने वाले गिरोह का रामगढ़ पुलिस ने खुलासा किया है.
आरोपियों के कब्जे से फर्जी सिम कार्डों का जखीरा भी पकड़ा गया है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि साइबर गिरोह में कौन-कौन सदस्य जुड़े हुए हैं. इन्होंने किन-किन साइबर अपराधियों को सिम बेचा है. आरोपियों से पूछताछ में कई और बड़े खुलासे भी हो सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story