भारत
OMG! मौज मस्ती के लिए ये सब...नंबर प्लेट पर लगाते थे टेप, फिर...
jantaserishta.com
11 March 2023 9:40 AM IST

x
2 गिरफ्तार.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा पुलिस ने दो शातिर मोबाइल स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। ये लूटे गए मोबाइल को सस्ते दामों पर बेचकर मौज मस्ती करते थे। पैसा खत्म होने पर दोबारा किसी का मोबाइल लूटते थे। अब तक नोएडा में 10 से ज्यादा घटना को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए बदमाश बाइक के पीछे टेप लगाकर वारदात को अंजाम देते थे। जिससे बाइक का नंबर सीसीटीवी में या कोई देख न सके।
पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद दोनों को एफएनजी रोड की सर्विस लेन से गिरफ्तार किया है। ये दोनों यहां भी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इनकी पहचान अमन यादव उर्फ शिवम और ललित उर्फ विशाल के रूप में हुई है। इनके पास से एक चाकू व एक तमंचा 315 बोर, जिन्दा कारतूस 315 बोर, छीने गए तीन मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं।
पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर-63, थाना फेज-3 और थाना सेक्टर-58 के अलावा नोएडा के बिसरख में दोनों को मिलाकर 13 मुकदमे दर्ज है। इसमें अमन के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। साथ ही पला लगा रही है कि ये दोनों ही वारदात को अंजाम देते थे या इनका कोई संगठित गिरोह भी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





