भारत
फर्जी ACB पदाधिकारी बनकर करते थे लाखों की वसूली, आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
31 Jan 2023 1:48 PM GMT

x
बड़ी खबर
सीवान। सीवान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीवान में फर्जी पुलिस वाले बनकर वसूली कर रहे दो शातिर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी एंटी करप्शन ब्यूरो पदाधिकारी बन कर वाहनों से वसूली कर रहे थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने हूटर लगे एक बरेजा कार भी जब्त किया है। साथ ही उनके पास से नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया कार्यालय का फर्जी पहचान पत्र भी मिले है। मामला जिले की गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी चौराहे का है। पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। बकायदा इस मामले का सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है। सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी चौराहे के पास देर रात्रि एक बरेजा कार जिस पर पुलिस का लाइट लगा हुआ है। जिसमें बैठे दो व्यक्ति अपने को एंटी करप्शन ब्यूरो का पदाधिकारी बता कर आने जाने वाले वाहनों का जांच कर अवैध वसूली कर रहे है।
सूचना के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए गुठनी चौराहे के समीप पहुंची। तभी दोनों व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर मौके पर अपनी बरेजा कार को छोड़कर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर दोनों ने पुलिस को गुमराह करते हुए स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर ली। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के चुरिया थाना लार निवासी शेषनाथ सिंह का 28 वर्षीय पुत्र अमन सिंह तथा दूसरे की पहचान एक ही थाने के रहने वाले अखिलेश सिंह का 27 वर्षीय पुत्र अमित सिंह के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अमन सिंह के पास से नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया कार्यालय का एक पहचान पत्र बरामद किया गया है। जो सत्यापन के क्रम में फर्जी पाया गया है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कांड दर्ज कर जेल भेज दी है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों फर्जी अधिकारियों के पास से नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया कार्यालय का एक पहचान पत्र, पुलिस का हूटर लगा हुआ एक ब्रेजा कार, तीन मोबाइल फोन,55 हजार 270 रुपया नगद, स्मार्ट व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड अंकित किया हुआ तीन रसीद बरामद किए गए है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS

Shantanu Roy
Next Story