भारत
हिंदू तीर्थयात्रियों पर धर्म परिवर्तन का बनाता था दबाव, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
22 July 2024 11:33 AM IST

x
साथी फरार है.
बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो बेल्लारी जिले में हिंदू तीर्थयात्रियों को निशाना बनाता था और उनका कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करता था। पुलिस को इस मामले में दूसरे आरोपी की भी तलाश है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 44 वर्षीय हुसैन बाशा के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी 24 वर्षीय साईबाबा फरार है। दोनों आरोपी जिले के तेक्काला पट्टाना इलाके के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को हुसैन बाशा और साईबाबा ने हिंदू तीर्थ स्थल 'मंत्रालय' की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को निशाना बनाया। आरोप है कि हाथ में भगवा झंडा लेकर चल रहे हिंदू श्रद्धालुओं को आरोपियों ने रोका और उन्हें इस्लाम के बारे में उपदेश देना शुरू कर दिया। साथ ही उन पर हिंदू धर्म छोड़ने का दबाव बनाया।
एक हिंदू श्रद्धालु गादिलिंगप्पा ने मामले को लेकर तेक्कालाकोट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही धर्म परिवर्तन के प्रयास का एक वीडियो क्लिप भी पुलिस को दिया। हिंदू श्रद्धालुओं ने घटना पर चिंता व्यक्त की। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





