भारत

इंग्लिश कोचिंग की आड़ में करता था महिलाओं का शोषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
10 April 2024 6:04 PM GMT
इंग्लिश कोचिंग की आड़ में करता था महिलाओं का शोषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
रतलाम। रतलाम में विजन इंग्लिश कोचिंग के संचालक संजय पोरवाल को गिरफ्तार किया गया है। संजय पोरवाल कोचिंग सेंटर की आड़ में महिलाओं का शोषण करता था। उसने कई महिलाओं के साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया। संजय ने 10 से ज्यादा महिलाओं के साथ ऐसा किया था। संजय पोरवार महिलाओं को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। वो अवैध संबंध बनाते हुए स्पाई कैमरे से वीडियो बनाता था। इसके बाद महिलाओं को फोटो-वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर पैसे की डिमांड करता था। महिलाएं बदनामी के डर से उसे पैसे दे देती थीं और पुलिस से शिकायत भी नहीं करती थीं।

ब्लैकमेलिंग से परेशान एक महिला ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद एसपी राहुल कुमार लोढ़ा की अगुवाई में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर संजय पोरवाल को गिरफ्तार कर लिया। कोचिंग संचालक के पास 10 मेमोरी कार्ड, एक पेन ड्राइव, 4 USB डाटा स्टोर, महिलाओं के 20 जोड़ी अंडर गारमेंट्स, शराब की बोतल समेत कई चीजें मिली हैं। रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि मंगलवार को शिकायत मिली थी, जिस पर हमारी पुलिस ने कोचिंग सेंटर पहुंचकर कार्रवाई की। आरोपी के पास से अलग-अलग महिलाओं के वीडियो, फोटो, मोबाइल, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड में मिले हैं। कई ऐसी चीजें भी मिली हैं जो शिकायत में बताई गई थीं। आरोपी महिलाओं के वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उनसे पैसे लेता था। वो पिछले 10 साल से 10 से 11 महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुका है। आरोपी के खिलाफ 376 सहित ब्लैकमेल कर पैसे मांगने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Next Story