भारत
खुद को पुलिस वाला बताकर करता था अवैध वसूली, हुआ गिरफ्तार
jantaserishta.com
21 Jan 2023 10:59 AM IST

x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने अपने आप को पुलिस वाला बताकर जनता के लोगों से अवैध वसूली करने वाले एक अभियुक्त दिवेश कुमार को हनुमान मंदिर पुस्ता रोड बहलोलपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी व एक मोबाइल बरामद किया है। एक पीड़ित ने थाना सेक्टर-63 पर एक लिखित तहरीर दी थी कि एक व्यक्ति अपने आप को पुलिस वाला बताकर दुकानदारों से पैसे वसूलता था, जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू की। पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि मैं दुकानदारों को यह कहता था कि मैंने अपनी स्कूटी ठीक करायी थी और 500 रुपए दिये थे मेरे 380 रुपए तुम्हारे पास बकाया रह गये थे, मुझे वो पैसे दे दो नहीं तो जेल भेज दूंगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





