भारत

पुलिस की वर्दी में करते थे लूट-डकैती की वारदात, चार गिरफ्तार

jantaserishta.com
15 March 2024 3:07 PM IST
पुलिस की वर्दी में करते थे लूट-डकैती की वारदात, चार गिरफ्तार
x
दो सेट वर्दी, मोबाइल और एयरगन बरामद किया गया है।
रांची: झारखंड में रांची, चतरा, लातेहार और हजारीबाग जिले में पुलिस की वर्दी पहनकर लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। रांची पुलिस ने इस गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो सेट वर्दी, मोबाइल और एयरगन बरामद किया गया है।
इसकी जानकारी रांची के ग्रामीण एसपी पीयूष पांडेय ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। गिरफ्तार अपराधियों में भीम कुमार रवि, राकेश साव, राहुल लोहरा और छोटू लोहरा शामिल हैं। सभी लातेहार जिले के चंदवा और हेरहंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने रांची के ग्रामीण इलाकों के अलावा चतरा, लातेहार और हजारीबाग जिले में लूट-डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है।
सभी के खिलाफ रांची के मैकलुस्कीगंज, चतरा के लावालौंग, लातेहार के बालूमाथ और हेरहंज के अलावा हजारीबाग के पतरातू थाना क्षेत्र में मामले दर्ज हैं। इन्हें गिरफ्तार करने वाली छापेमारी टीम की अगुवाई खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी कर रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story