भारत

पिस्तौल दिखाकर करता था पत्नी से मारपीट, पुलिस से की शिकायत, फिर...

jantaserishta.com
5 May 2023 12:56 PM IST
पिस्तौल दिखाकर करता था पत्नी से मारपीट, पुलिस से की शिकायत, फिर...
x
पत्नी ने पुलिस को फोन किया।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके पास से विदेशी पिस्तौल बरामद हुई है। उसकी इस पिस्तौल की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी ने पुलिस को दी। नोएडा के सेक्टर-121 की क्लियो काउंटी सोसाइटी में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने घरेलू विवाद में पत्नी के साथ मारपीट की और उस पर पिस्तौल तान दी। पत्नी ने पुलिस को फोन किया। उसने पुलिस को खुद बताया कि उसके पति के पास अवैध पिस्टल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध विदेशी पिस्तौल और कारतूस बरामद कर लिए। से पिस्टल चेकोस्लोवाकिया की है। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है।
क्लियो काउंटी सोसाइटी निवासी नेहा ने बताया कि उसका पति अमित पवार उसके साथ मारपीट करता है। उसके पास अवैध पिस्तौल है। आरोपी उसे जान से मारने की फिराक में है। अमित ने नशे में उन पर पिस्तौल तान दी थी, वह किसी तरह जान बचाकर भागीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। तलाशी में उसके पास चेकोस्लोवाकिया की पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार पिस्तौल विदेशी है, जिसे अवैध रूप से आरोपी ने अपने पास रखा था। इस बारे में जांच की जा रही है कि उसने पिस्तौल कहां से खरीदी। आरोपी की 14 वर्ष की बेटी भी है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा है। जिसके चलते हर बार वो अपनी पत्नी को पिस्टल दिखाकर उसके साथ मारपीट करता था। पत्नी ने परेशान होकर देर रात पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story