भारत

गूगल मैप का इस्तेमाल बना मुसीबत, परिवार जंगल में फंसा, आखिर में पुलिस ने बचाया

jantaserishta.com
7 Dec 2024 12:00 PM IST
गूगल मैप का इस्तेमाल बना मुसीबत, परिवार जंगल में फंसा, आखिर में पुलिस ने बचाया
x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस हो गई एक्टिव.
नई दिल्ली: गूगल मैप पर भरोसा करना बिहार के एक परिवार को भारी पड़ गया। गोवा घूमने निकले परिवार ने कर्नाटक के बेलागावी के पास जब गूगल नेविगेशन का प्रयोग किया तो वे मुसीबत में फंस गए। खानापुर इलाके के जंगलों के पास गूगल मैप ने उन्हें शॉर्टकट रास्ता दिखाना शुरू कर दिया। इसके बाद खतरे से अंजान परिवार ने गाड़ी मोड़ दी और वे जंगल में घुसते चले गए। थोड़ी देर बाद ही उन्हें पता चला कि वे जंगल के बीच में फंस चुके हैं। रात भी हो चुकी थी ऐसे में उनका डर और ज्यादा बढ़ गया।
जंगल के बीच में नेटवर्क ना होने की वजह से गुगल मैप भी नहीं चल रहा था। यह परिवार काफी देर तक जंगल में ही इधर-उधर भटकता रहा। घने जंगल के बीच में खूंखार जानवरों का भी खतरा था। किसी तरह से चार किलोमीटर चलने के बाद एक जगह मोबाइल नेटवर्क काम करने लगा। इसके बाद परिवार ने इमर्जेंसी नंबर पर फोन किया और स्थानीय पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
इसके बाद पुलिस ऐक्टिव हुई और परिवार की लोकेशन पता लगाई। पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को लेकर जंगल से बाहर आई। बता दें कि बीते महीने ही उत्तर प्रदेश के बरेली में एक निर्माणाधीन पुल पर गूगल मैप ने धोखा दे दिया था। इसके बाद कार नदी में कूद गई थी। दरअसल विवेक और अमित गुड़गांव से बरेली एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।
गूगल मैप पर भरोसा करके वे आगे बढ़ते चले गए। रास्ते में एक फ्लाईओवर पर कार चढ़ गई। यह पुल रामगंगा के ऊपर बना हुआ था। पुल पूरा बना नहीं था लेकिन गूगल मैप पर पुल बना हुआ दिखा रहा था। इसी धोखे में कार 50 फीट ऊपर से नीचे गिर गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story