फेवीक्विक का इस्तेमाल, दबंगों के आतंक से थर्राया इलाका

हरदोई: यूपी के हरदोई में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला उस समय घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही चार दबंगों घुस गए और मौके का फायदा उठाने लगे। महिला के साथ घर पर केवल उसका बेटा था। बेटे ने जब मां के साथ छेड़छाड़ होते देखा तो उसने शोर मचा दिया, इस पर दबंगों ने महिला के बेटे के मुंह में फेवीक्विक डाल दिया। इसी दौरान गांव के अन्य लोग दौड़ तो दबंग फरार हो गए। इसके बाद महिला बच्चे को लेकर तुरंत सीएचसी पहुंची जहां उसका उपचार कराया।
कस्बे के मोहल्ला बाजीगंज निवासी घर ने पुलिस को बताया कि बीती वह घर में अकेली रह रही है। पति एक मामले में जेल में हैं। महिला ने बताया कि बीती घर में चार दबंग घर में घुस आए। आरोप है कि उसे पकड़कर अभद्रता व छेड़छाड़ शुरू कर दी। यह देखकर कर मौके पर मौजूद उसका सात वर्षीय पुत्र शोर मचाने लगा। इस पर दबंगों ने उसके मुंह में फेवीक्विक डाल दिया। इस बीच चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े तो आरोपित भाग गए।
रात में ही बच्चे को लेकर पीड़िता थाने गई। वहां से पुलिस के साथ में उसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सीएचसी के डॉ. दिव्यांश वाजपेई ने बताया कि एक सिपाही के साथ में एक बालक आया था। उसके मुंह पर फेवीक्विक चिपका था। उसको दवा के द्वारा साफ कर दिया गया। इसके बाद मां के साथ बच्चा घर चला गया। मोहल्ले वालों का कहना है कि यहां पर शराबियों का अक्सर जमावड़ा लगा रहता है। किसी न किसी के साथ में अभद्रता करते रहते हैं। कई बार थाने में शिकायत की गई। लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जिससे उनके हौसले बुलंद है। उन्होंने सभ्रांत लोगों का जीना हराम कर रखा है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया की तहरीर मिली है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






