भारत
एयर गन का इस्तेमाल! डिलीवरी बॉय पर इतना गुस्सा क्यों आया?
jantaserishta.com
17 Aug 2025 11:50 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
मुंबई: मुंबई के लोअर परेल में एयर गन से फायरिंग की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बताया जाता है कि यहां एक शख्स ने एक डिलीवरी बॉय पर फायरिंग कर दी. क्योंकि डिलीवरी बॉय दवाइयां लेकर आया था और ऑर्डर रिसीव करने के लिए बार-बार बेल बजा रहा था. डिलीवरी बॉय के बार-बार बेल बजाने की वजह से शख्स गुस्सा हो गया और एयर रायफल से हवा में फायरिंग कर दी.
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने फ़ोन पर दवाइयों का ऑर्डर दिया था. लेकिन जब डिलीवरी बॉय दवाइयां लेकर पहुंचा तो आरोपी बाहर नहीं आ रहा था. इस पर डिलीवरी बॉय ने बार-बार बेल बजा दी. जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने एयर गन से फायरिंग कर दी.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सौरभ कुमार अविनाश कुमार सिंह (35) से पूछताछ की. आरोपी प्रकाश कॉटन बिल्डिंग, शंकरराव नारम पथ, लोअर परेल का निवासी है. आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां मंगवाई थीं, लेकिन डिलीवरी बॉय के बार-बार डोरबेल बजाने पर वह नाराज़ हो गया. फिर उसने अपनी एयर राइफल से हवा में गोली चला दी.
पुलिस ने कहा गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है. आरोपी और कॉल करने वाले को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. फिलहाल मुंबई की एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





