भारत

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के चौथे टास्क में यू.एस.ए. के पायलट आगे

admin
1 Nov 2023 10:25 AM GMT
पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के चौथे टास्क में यू.एस.ए. के पायलट आगे
x

बैजनाथ। एक्स सी प्री वल्र्ड कप पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के चौथे टास्क में यू.एस.ए. के पायलट आगे चल रहे हैं। प्रतियोगिता के चौथे दिन प्रतिभागियों को बिलिंग से पालमपुर, पालमपुर से अंद्रेटा, अंद्रेटा से झटिंगरी, झटिंगरी से संसाल और संसाल से लैंंडिंग कुल 71.1 किलोमीटर का लक्ष्य दिया गया था। अभी तक घोषित परिणाम के अनुसार ऑस्टिन कॉक्स 2989 अंक के साथ पहले स्थान पर, यू.एस.ए. के ही ओपन शूमाकर 2971 अंक के साथ दूसरे स्थान पर और फ्रांस के क्वॉरेंटाइन लामी 2902 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। महिला वर्ग में यू.एस.ए. के ही जेनी अनियल 2768 अंक के साथ प्रथम स्थान पर, यू.एस.ए. की ही ईसा बेला मैसेंजर 2329 अंक के साथ दूसरे स्थान पर और स्विट्जरलैंड की वीरा सेवरी 2328 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है। भारतीय वर्ग में अश्विनी ठाकुर 2849 अंक के साथ प्रथम स्थान पर, यशपाल ठाकुर 2816 के साथ दूसरे स्थान पर और अजय कुमार 2746 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

Next Story