भारत
भारत में अमेरिका की महिला गिरफ्तार, जांच में जुटीं एजेंसियां
jantaserishta.com
18 Aug 2023 9:52 AM IST

x
सीमा हैदर की तरह एक बार फिर अवैध तरीके से भारत-नेपाल बॉर्डर क्रॉस करने की घटना सामने आई है.
महाराजगंज: पाकिस्तान की सीमा हैदर की तरह एक बार फिर अवैध तरीके से भारत-नेपाल बॉर्डर क्रॉस करने की घटना सामने आई है. यूपी के महाराजगंज जिले की पुलिस ने एक ऐसी अमेरिकी युवती को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से नेपाल में घुसते हुए पकड़ी गई. ये अमेरिकी लड़की भगवा ड्रेस में थी और उसके पास फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है. युवती के पास नेपाल का वीजा नहीं था. पुलिस का कहना है कि युवती से पूछताछ की जा रही है.
नौतनवा सर्कल अधिकारी आभा सिंह ने बताया कि आरोपी कॉलिन पैट्रिक लिंच (25 साल) के पास फर्जी आधार कार्ड पाया गया है. उसके पास नेपाल में प्रवेश के लिए जरूरी वीजा भी नहीं था. उन्होंने कहा, लिंच के पास भारत से नेपाल जाते समय अमेरिकी पासपोर्ट था. उसको नियमित जांच के दौरान यहां सोनौली इलाके में पकड़ा गया. सीओ ने बताया कि अमेरिकी निवासी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. खुफिया ब्यूरो को सूचित कर दिया गया है.
महाराजगंज पुलिस ने ट्वीट कर कहा, भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी पुलिस और थाना सोनौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अमेरिकी महिला को पकड़ा है. इस महिला को अनाधिकृत रूप से भारत से नेपाल में प्रवेश की कोशिश करते हुए पकड़ा गया. महिला पर भारत में भी अनाधिकृत तरीके से रहने का आरोप है. पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया है.
अमेरिकी युवती की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के सक्रिय होने से सवाल उठने लगे हैं. कहा जा रहा है कि युवती ने भारत में रहकर ही फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाया है. वो पूरे प्लान के साथ नेपाल जाने की तैयारी में थी. यही वजह है कि महिला ने अपना हुलिया भी पूरी तरह से बदल रखा था. भगवा कपड़े पहने, ताकि सुरक्षाकर्मियों को किसी तरह का शक ना हो और वो आसानी से नेपाल बॉर्डर क्रॉस कर सके. हालांकि, उसकी योजना कामयाब नहीं हो सका है.
Tagsभारत-नेपाल बॉर्डरयूपीमहाराजगंजमहाराजगंज पुलिसअमेरिकी युवतीIndo-Nepal BorderUPMaharajganjMaharajganj PoliceAmerican Girl
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





