भारत

अमेरिका के विदेश मंत्री ताजमहल देखने पहुंचे, कड़ी है सुरक्षा

jantaserishta.com
25 May 2026 11:02 AM IST
अमेरिका के विदेश मंत्री ताजमहल देखने पहुंचे, कड़ी है सुरक्षा
x
देखें वीडियो.
आगरा: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जीनेट रूबियो के साथ ताजमहल पहुंचे। इस दौरान रूबियो काले कोट-पैंट और जेनेट ग्रे कलर के गाउन में नजर आईं। 41°C तापमान में दोनों काला चश्मा पहनकर ताज को निहारते नजर आए। उन्होंने गाइड नितिन गुप्ता से ताज महल को लेकर सवाल भी किए।
मार्को और जीनेट रूबियो ने डायना चेयर पर बैठकर फोटो खिंचवाई। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दोनों के बगल में बैठकर फोटो खिंचवाई। रूबियो के साथ करीब 60 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भी आगरा पहुंचा है।
इससे पहले खेरिया एयरपोर्ट पर कमिश्नर दीपक कुमार और डीएम मनीष बंसल ने रूबियो को रिसीव किया। यहां से रूबियो सीधे ताजमहल पहुंचे। गोल्फ कार्ट में बैठकर ताज परिसर तक गए। रूबियो और उनका प्रतिनिधिमंडल करीब 1 घंटे तक ताज परिसर में घूमेंगे।
दौरे से पहले ही ताजमहल में बैरिकेडिंग कर दी गई। अंदर मौजूद टूरिस्टों को बाहर कर दिया गया। ताजमहल से निकलकर रूबियो होटल अमर विलास में लंच करेंगे। दोपहर 12:50 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे। इससे पहले रविवार को एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक सुरक्षा व्यवस्था और रूट का रिहर्सल किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story