भारत

नई दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, चीन की बढ़ेगी टेंशन

jantaserishta.com
26 Oct 2020 1:59 PM IST
नई दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, चीन की बढ़ेगी टेंशन
x
ANI 

चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव की स्थिति और अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बीच भारत और यूएस के बीच अहम बैठक होने जा रही है. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, रक्षा मंत्री मार्क एस्पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे. यहां दोनों भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ 2+2 बैठक में हिस्सा लेंगे.

भारत और अमेरिका के बीच 2+2 मीटिंग मंगलवार को शुरू होगी. लेकिन उससे पहले सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमेरिकी रक्षामंत्री मार्क एस्पर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. ये बैठक हैदराबाद हाउस में होगी, इसके बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर, माइक पोम्पियो के साथ शाम को सात बजे बैठक करेंगे. इन बैठकों के बाद शाम को डिनर का आयोजन किया जाएगा.



मंगलवार को शुरू होगी असली बातचीत

मंगलवार को अमेरिकी विदेश और रक्षा मंत्री नई दिल्ली में वॉर मेमोरियल का दौरा करेंगे और श्रद्धांजलि देंगे. जिसके बाद हैदराबाद हाउस में 2+2 मीटिंग शुरू होगी. 2+2 मीटिंग किन्हीं भी दो देशों के बीच विदेश और रक्षा मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालयों की बैठक है, जो अमेरिका और भारत के बीच कुछ वक्त पहले ही शुरू हुई है.

इस बैठक में बेसिक एक्सचेंज एवं कॉर्पोरेशन एग्रीमेंट पर मुहर लग सकती है. जिसके बाद अमेरिका भारत के साथ कई अहम जानकारियां साझा करेगा, जिसमें सैटेलाइट से लेकर अन्य मिलिट्री डेटा शामिल है. साथ ही साथ स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक, सामरिक माहौल पर भी चर्चा होगी.

मंगलवार को ही दोनों नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद भारत और अमेरिका की ओर से साझा बयान भी जारी किया जाएगा. गौरतलब है कि चीन के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका ने कई बार खुलकर भारत का साथ दिया और चीन पर ही माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story