अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किया रूस के राष्ट्रपति पुतिन को फोन, दी ये धमकी

वॉशिंगटन. अमेरिका (United States) के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से फोन पर बात की है. यह कॉल करीब 50 मिनट की थी. वाइट हाउस के अनुसार इस दौरान जो बाइडेन ने पुतिन से साफतौर पर कहा है कि अगर रूस आगे यूक्रेन (Ukraine) पर हमला करता है या यूक्रेन से तनाव नहीं कम करता है तो अमेरिका और उसके सहयोगी निर्णायक जवाब देंगे. गुरुवार को वाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने बयान में कहा है कि जो बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और इस दौरान उनसे यूक्रेन के साथ तनाव कम करने की अपील की.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





