Top News

भारत नहीं आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, अहम बैठक भी स्थगित

jantaserishta.com
12 Dec 2023 4:29 PM IST
भारत नहीं आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, अहम बैठक भी स्थगित
x

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत नहीं आ रहे। उन्हें भारत सरकार की ओर से इसका आमंत्रण मिला था, लेकिन अब अब तक जो बाइडेन के आने के प्लान की जानकारी नहीं मिली है। पूरी बात की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह बात कही है। जी-20 समिट के दौरान ही पीएम नरेंद्र मोदी ने जो बाइडेन को द्विपक्षीय वार्ता में 26 जनवरी को भारत आने का न्योता दिया था। 26 जनवरी के आसपास ही भारत में क्वाड समिट का आयोजन भी होना है। सूत्रों का कहना है कि अब क्वाड समिट का आयोजन 2024 में ही बाद में होगा।

खबर है कि फिलहाल भारत की ओर से क्वाड समिट के लिए नई तारीखों पर विचार चल रहा है। पहले तय की गई तारीख पर क्वाड पार्टनर्स के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story