भारत
भारत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने फिर चौंकाया, निकली हेकड़ी
jantaserishta.com
6 Sept 2025 8:08 AM IST

x
पश्चाताप की आग में जल रहे.
नई दिल्ली: टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका के बीच तनाव बदस्तूर जारी है. ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है.
ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध बहुत विशेष हैं और मौजूदा तनाव के बावजूद मैं और मोदी दोस्त रहेंगे. वह बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं. वह ग्रेट हैं. लेकिन वह फिलहाल जो कर रहे हैं, मुझे वह पसंद नहीं है. लेकिन भारत और अमेरिका के संबंध बेहद विशेष हैं. इसे लेकर चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि दोनों देशों के बीच कभी-कभार ऐसे पल आ ही जाते हैं.
दरअसल राष्ट्रपति उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या वह भारत के साथ फिर से संबंधों को सुधारने के लिए तैयार हैं? क्योंकि टैरिफ की वजह से दोनों देशों के संबंध बीते दो दशकों में सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं.
ट्रंप ने ये भी कहा कि वह बेहद निराश हैं कि भारत, रूस से बहुत तेल खरीद रहा है. हमने भारत पर बहुत टैरिफ लगाया है, पचास फीसदी टैरिफ. पीएम मोदी से मेरे रिलेशन अच्छे हैं. वह महान हैं. वह यहां कुछ महीने पहले आए थे. यह पूछने पर कि भारत और अन्य देशों के साथ ट्रेड वार्ता कैसी चल रही है? इस पर ट्रंप ने कहा कि यह बढ़िया चल रही है. हम यूरोपीयन यूनियन से बहुत निराश हैं.
ट्रंप ने इससे पहले कहा था कि हमें लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है. इसके साथ ही ट्रंप ने मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की तस्वीर भी पोस्ट की थी.
इससे पहले ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार पीटर नैवारो ने भी भारत पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत रूस से तेल खरीदकर खूब मुनाफा कमा रहा है. भारत सच को नहीं पचा पा रहा है. मुझे लगता है कि ट्रेड टीम और राष्ट्रपति निराश हैं कि भारत लगातार यूक्रेन के खिलाफ रूस को युद्ध में फंड कर रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





