पीएम मोदी के चीन दौरे से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान जंग में अपने रोल की खुमारी की बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. लगभग दर्जन बार इस कहानी को मिर्च-मसाला लगाकर सुना चुके ट्रंप ने एक बार फिर से इस कहानी को अमेरिकी कैबिनेट के सामने परोसा है. राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बार दावा किया है कि वे उस दिन नरेंद्र मोदी जैसे शानदार आदमी से बात कर रहे थे. ट्रंप ने इस मौके पर कथित तौर पर भारत भारी टैरिफ लगाने की धमकी वाली कहानी बताई. ट्रंप के मुताबिक उन्होंने कहा था कि अगर भारत-पाकिस्तान जंग नहीं रोकते हैं तो वे इतना भारी टैरिफ लगाएंगे कि सिर चकरा जाएगा.
#WATCH | "...I am talking to a very terrific man, Prime Minister of India, Narendra Modi. I said what's going on with you and Pakistan. Then I am talking to Pakistan about trade. I said what's going on with you and India? The hatred was tremendous. This has been going on for a… pic.twitter.com/gJVOTmKjXN
— ANI (@ANI) August 27, 2025
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





