भारत

भारतीय गैंगस्टर को अमेरिका की FBI ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 July 2026 8:13 AM IST
भारतीय गैंगस्टर को अमेरिका की FBI ने किया गिरफ्तार
x
अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों के खिलाफ शिकंजा कसना लगातार जारी.
नई दिल्ली: फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गैंगस्टर नीतीश कौशल को अमेरिका के वरमोंट से गिरफ्तार किया है. दो दिन पहले ही उसे मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया गया था. यह कार्रवाई ऑपरेशन हार्ड वॉल के तहत की गई है, जिसके जरिए FBI भारतीय मूल के गैंगस्टरों के सिंडिकेट पर लगातार एक्शन ले रही है.
एफबीआई ने अपने बयान में कहा था कि जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप की शुरुआत पंजाब से हुई, लेकिन इसका नेटवर्क अमेरिका के कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट समेत कई देशों तक फैल चुका है.
बता दें, अमेरिकी जांच एजेंसी का आरोप है कि नीतीश कौशल ने इस गैंग की ओर से अपहरण, हमले और अन्य हिंसक वारदातों को अंजाम दिया है. एफबीआई ने जानकारी दी कि 25 जून 2026 को लॉस एंजिल्स स्थित यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया ने नीतीश कौशल के खिलाफ रैकेटीयर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन्स (RICO) कॉन्सीपिरेसी के आरोप में अरेस्ट वारंट जारी किया था.
इससे पहले एफबीआई ने ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी की थी. अब वरमोंट से गैंगस्टर नीतीश कौशल को गिरफ्तार कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story