भारत

भारत में अमेरिकी राजदूत ने इस्लामाबाद में अमेरिकी दूत की PoK यात्रा का किया बचाव

jantaserishta.com
26 Sept 2023 2:31 PM IST
भारत में अमेरिकी राजदूत ने इस्लामाबाद में अमेरिकी दूत की PoK यात्रा का किया बचाव
x
नई दिल्ली: भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने इस्लामाबाद में अमेरिकी दूत के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के दौरे की आलोचना को मंगलवार को इस आधार पर खारिज कर दिया कि इस दौरान श्रीनगर में जी20 बैठक के दौरान एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर का भी दौरा किया था।
भारत ने पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम की हालिया पीओके यात्रा पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इस दौरान उन्होंने बार-बार इस क्षेत्र को एजेके (आजाद जम्‍मू-कश्‍मीर) के रूप में संदर्भित किया था। उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया था, "कायद-ए-आज़म मेमोरियल डाक बंगला पाकिस्तान की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक समृद्धि का प्रतीक है। 1944 में जिन्ना ने इसका दौरा किया था। मैं एजेके की अपनी पहली यात्रा के दौरान इसका दौरा करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"
जब राजदूत गार्सेटी से ब्लोन की पीओके यात्रा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि वह पहले भी वहां जा चुके हैं, लेकिन हमारे प्रतिनिधिमंडल ने जी20 बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर का भी दौरा किया है।" राजदूत गार्सेटी की टिप्पणी से प्रतीत होता है कि अमेरिका पाकिस्‍तानी प्रोपेगेंडा के झांसे में आकर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को एक विवादित क्षेत्र मान रहा है। अमेरिकी कांग्रेस सदस्य इल्हान उमर के इस क्षेत्र के दौरे के बाद, ब्लोम की यात्रा पीओके में किसी अमेरिकी राजनयिक की दूसरी हाई-प्रोफाइल यात्रा थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story