भारत

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात

jantaserishta.com
1 Jun 2023 5:35 PM IST
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत में तैनात अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। अमेरिकी राजदूत एरिक गासेर्टी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय जाकर केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन का नेतृत्व करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है।
अमेरिकी राजदूत की भाजपा अध्यक्ष के साथ इस मुलाकात को औपचारिक मुलाकात बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्तियों की इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान आपसी हितों और भारत-अमेरिका संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
आपको याद दिला दें कि, अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने हाल ही में भारत और अमेरिका के संबंधों को विशेष बताते हुए यह कहा था कि वे सुरक्षित भारत चाहते हैं और भारत के साथ मिलकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुरक्षित बनाना चाहते हैं। उन्होंने द्विपक्षीय दौरों का जिक्र करते हुए यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी दौरे और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की भारत यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को और भी अधिक मजबूती मिलेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story