भारत

ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के बीच अमेरिकी कार्रवाई, ‘लियान स्टार’ पोत रोका गया

SHIDDHANT
30 May 2026 10:12 PM IST
ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के बीच अमेरिकी कार्रवाई, ‘लियान स्टार’ पोत रोका गया
x
होर्मुज जलडमरूमध्य
Washington वॉशिंगटन। अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे एक और मालवाहक पोत को रोकने का दावा किया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, गाम्बिया के झंडे वाला मालवाहक जहाज ‘लियान स्टार’ ईरानी बंदरगाह की ओर बढ़ रहा था और उसे कई चेतावनियां दी गईं, लेकिन पोत ने निर्देशों का पालन नहीं किया। अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ओमान की खाड़ी में अमेरिकी विमानों ने कार्रवाई करते हुए जहाज को निष्क्रिय कर दिया। फिलहाल यह पोत समुद्र में ही रुका हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने जहाज पर चढ़ाई नहीं की है, बल्कि उसे आगे बढ़ने से रोका गया है।
जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने 17 अप्रैल से ईरान से जुड़े समुद्री मार्गों पर नाकेबंदी अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य ईरान की माल ढुलाई और वित्तीय गतिविधियों पर दबाव बढ़ाना बताया जा रहा है। अमेरिकी पक्ष का कहना है कि अब तक नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश करने वाले छह पोतों को रोका जा चुका है, जिनमें से एक को बाद में आगे बढ़ने की अनुमति दी गई थी।
इसी बीच, ओमान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक संदिग्ध तैरती वस्तु दिखाई देने के बाद चेतावनी
जारी
की है। एजेंसी को आशंका है कि यह बारूदी सुरंग हो सकती है। समुद्री सुरक्षा अधिकारियों ने नाविकों, मछुआरों और जहाज संचालकों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है। ऐसे में क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों और सुरक्षा चेतावनियों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री परिवहन पर नजरें टिका दी हैं।
Next Story