भारत

पेशाब कांड पीड़ित को सरकार की तरफ से पांच लाख मिले

jantaserishta.com
7 July 2023 10:31 AM IST
पेशाब कांड पीड़ित को सरकार की तरफ से पांच लाख मिले
x
भोपाल/सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के पेशाब कांड पीड़ित आदिवासी दशमत को सरकार की ओर से मिली मदद ने लखपति बना दिया है। एक तरफ जहां दशमत को पांच लाख रुपये नकद मिले है, वहीं मकान बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई है।
सीधी के आदिवासी दशमत पर एक कथित भाजपा नेता द्वारा पेशाब किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक तरफ सियासत गरमा गई है तो दूसरी तरफ आदिवासी के मानसम्मान पर जिरह छिड़ गई। इसी बीच गुरुवार को दशमत को सीधी से भोपाल बुलाया गया, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री आवास पर उससे मुलाकात की। चौहान ने उसके न केवल पैर धोए बल्कि माफी भी मांगी। इतना ही नहीं दशमत का सम्मान करने के साथ उसके साथ नाश्ता किया और पौधारोपण भी किया। उन्‍होंने दशमत को अपना मित्र बताया और उसे सुदामा की संज्ञा दी।
मुख्यमंत्री ने दशरथ की पत्नी से भी बातचीत की और भरोसा दिलाया कि सरकार उसके साथ है। सीधी के जिलाधिकारी कलेक्टर साकेत मालवीय ने ट्वीट कर बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार दशमत रावत को पांच लाख रुपये की सहायता राशि तथा आवास निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उल्‍लेखनीय है कि मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान दशमत ने अपनी आर्थिक स्थिति और मकान की हालत का जिक्र किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि वह उसकी हरसंभव मदद करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story