भारत
नई पहल: बच्चों के लिए क्लासरूम के रूप में इस्तेमाल की जाएगी यूपीएसआरटीसी की बस
jantaserishta.com
15 Dec 2022 9:48 AM IST

x
Representative Image
भीख मांगने से मुक्त कराए गए बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास चलाने के लिए एक नई पहल के तहत यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी)ने लखनऊ नगर निगम (एलएमसी) को पुरानी बस बेचेगी।
लखनऊ (आईएएनएस)| भीख मांगने से मुक्त कराए गए बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास चलाने के लिए एक नई पहल के तहत यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी)ने लखनऊ नगर निगम (एलएमसी) को पुरानी बस बेचेगी। यूपीएसआरटीसी खराब बस को आरक्षित मूल्य (मूल लागत का लगभग 12 प्रतिशत) पर एलएमसी को बेचेगी।
नगर निगम को सौंपने से पहले यूपीएसआरटीसी बस की मरम्मत और नवीनीकरण करेगा। बस बच्चों के लिए क्लास रूम का काम करेगी।
यूपीएसआरटीसी वही बस देगी जो कम से कम दस साल पुरानी हो और 11 लाख किलोमीटर से अधिक चली हो।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





