भारत

'मौत' का फंदा: 12वीं के रिजल्ट से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी

jantaserishta.com
13 May 2023 5:00 PM IST
मौत का फंदा: 12वीं के रिजल्ट से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी
x
मचा कोहराम.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजे से निराश एक 16 वर्षीय छात्रा ने पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 11.54 मिनट पर एक सूचना मिली। हरि नगर निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के पिता उसे दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
पश्चिम दिल्ली के डीसीपी घनश्याम बंसल ने कहा, पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक लड़की ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में कम प्रतिशत हासिल करने के बाद आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने कहा, लड़की ने साइंस स्ट्रीम में 75 फीसदी अंक हासिल किए थे और वह बहुत परेशान थी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शव को डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम आज किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story