भारत

फिर से शादी रचाने जा रहीं यूपीएससी टॉपर टीना डाबी, 22 अप्रैल को होगा वेडिंग रिसेप्शन, सामने आई ये तस्वीर

jantaserishta.com
29 March 2022 12:35 PM IST
फिर से शादी रचाने जा रहीं यूपीएससी टॉपर टीना डाबी, 22 अप्रैल को होगा वेडिंग रिसेप्शन, सामने आई ये तस्वीर
x

जयपुर: टीना डाबी और प्रदीप गंडावे की हाईप्रोफाइल शादी को लेकर चर्चा तेज है. दरअसल, दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे की फोटो शेयर की है. जिसके बाद दोनों IAS अफसर के जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के कयास लगाए जा रहे हैं. अब इनके वेडिंग रिसेप्शन कार्ड की एक तस्वीर सामने आई है.

प्रदीप और टीना की वेडिंग रिसेप्शन 22 अप्रैल को है. इस समारोह का आयोजन जयपुर के होटल होलिडे इन में होना है. बता दें कि दोनों की ये दूसरी शादी है. इससे पहले टीना डाबी ने अतहर आमिर खान से शादी की थी. दोनों ने 2 साल तक रिश्ते में रहने के बाद तलाक का फैसला कर लिया था. और अब 28 साल की उम्र में टीना दूसरी शादी कर रही हैं.
बता दें कि प्रदीप गावंडे 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. फिलहाल वो पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं. इससे पहले वो राजस्थान स्किल डेवलपमेंट के एमडी पद पर रहते हुए रिश्वतखोरी के एक मामले में फंसे थे. प्रदीप महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. आईएएस बनने से पहले पेशे से डॉक्टर थे.
प्रदीप की भी पहली शादी टूट चुकी है. पिछले चार महीने से टीना डाबी के साथ इनके प्रेम प्रसंग चल रहा था. आज यह शादी का कार्ड राजस्थान के मुख्य सचिव उषा शर्मा को देकर आए. टीना डाबी मूलत: राजस्थान की ही रहनेवाली हैं, मगर पढ़ाई दिल्ली से पूरी की हैं.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story