भारत

UPSC Exam Calendar 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया कैलेंडर, इस लिंक पर देखें कब होगी परीक्षा?

Kunti Dhruw
14 Aug 2021 12:03 PM GMT
UPSC Exam Calendar 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया कैलेंडर, इस लिंक पर देखें कब होगी परीक्षा?
x
संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया कैलेंडर

UPSC Exam Calendar 2022: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission ,UPSC) ने साल 2021-22 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर upsc.gov.in पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हो। अगले साल, यूपीएससी परीक्षा इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा से शुरू होगी और यूपीएससी आरटी / परीक्षा के साथ समाप्त होगी। वहीं छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि यूपीएससी कैलेंडर 2022 के अनुसार, इंजीनियरिंग सेवा और जियो साइंटिस्ट परीक्षा दोनों एक ही दिन आयोजित होने वाली हैं।

UPSC Exam Calendar 2022: ये है परीक्षा का शेड्यूल
इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम/ कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा 2022- 20 फरवरी, 2022
एनडीए और एनए फर्स्ट/ सीडीएस परीक्षा फर्स्ट का आयोजन 4 अप्रैल, 2022
सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2022, इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा- 5 जून, 2022
I.E.S./I.S.S परीक्षा 2022- 24 जून, 2022
कंबाइंड जियो- साइंटिस्ट मेन एग्जाम 2022- 25 जून, 2022
इंजीनियरिंग सर्विस मेन एग्जाम 2022- 26 जून, 2022
कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम, 2022- 17 जुलाई, 2022
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स- 7 अगस्त, 2022
एनडीए एनए एग्जाम सेकेंड/ सीडीएस एग्जाम सेकेंड- 04 सितंबर, 2022
सिविल सर्विसेज मेन एग्जाम- 16 सितंबर, 2022
इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मेन एग्जाम- 20 नवंबर, 2022
एसओ स्टेनो जीडी एलडीसीई- 10 दिसंबर, 2022
रिज्वर्ड फॉर यूपीएससी आरटी एग्जाम- 18 दिसंबर, 2022
वहीं इसके अलावा यूपीएससी की सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 का आयोजन 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। वहीं भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 27.02.2022 से शुरू होगी और 08.03.2022 तक 10 दिनों तक चलेगी। वहीं यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि एनडीए और सीडीएस परीक्षाएं भी उसी दिन, यानी 10 अप्रैल, 2021 को आयोजित होने वाली हैं। इसके अलावा दूसरी लिखित परीक्षा भी उसी तिथि, 4 सितंबर, 2021 को आयोजित होनी है। इसके अलावा परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।


Next Story