भारत

UPSC 2020 के परिणाम घोषित, शुभम कुमार ने किया टॉप

Nilmani Pal
24 Sept 2021 7:33 PM IST
UPSC 2020 के परिणाम घोषित, शुभम कुमार ने किया टॉप
x
देखें सूची

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। इसबार यूपीएससी परीक्षा में 761 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। बिहार के शुभम कुमार ने देशभर में टाप किया है। शुभम बिहार के कटिहार के रहने वाले हैं। शुभम ने आइआइटी बाम्बे से पढ़ाई की है। शुभम को वर्ष 2019 परीक्षा में आल इंडिया में 290 रैंक हासिल हुई थी। वहीं जमुई जिले चकाई बाजार निवासी सीताराम वर्णवाल के पुत्र प्रवीण कुमार ने सातवां स्थान हासिल किया है। छात्र परिणाम https://www.upsc.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन जनवरी 2021 में किया गया था। इसमें सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू अगस्त-सितंबर 2021 में पूरा हुआ था। साक्षात्कार के बाद जिनका चयन किया गया है उनका नाम वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।





Next Story