भारत
यूपी का 50 हजार का इनामी बदमाश झारखंड के देवघर से गिरफ्तार
jantaserishta.com
14 May 2024 2:30 PM IST

x
देवघर: यूपी का इनामी बदमाश अभिषेक सिंह उर्फ रवि उर्फ राहुल सिंह को झारखंड के देवघर में एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि उस पर यूपी के आजमगढ़, वाराणसी और जौनपुर जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
यूपी पुलिस ने उसके खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। देवघर के एसपी राकेश रंजन को यूपी पुलिस से इनपुट मिला था कि इनामी देवघर के बाबा धाम मंदिर में पूजा करने आया है और किसी होटल में रुका है।
इस सूचना पर एसपी ने एसआईटी गठित की, जिसने देवघर सारवां मोड़ स्थित एक होटल में छापा मारकर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार कारतूस बरामद किए गए हैं। यूपी पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





