भारत

OMG! ATM उखाड़कर अपने साथ ले गए...LIVE वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप

jantaserishta.com
19 Jun 2026 8:14 AM IST
OMG! ATM उखाड़कर अपने साथ ले गए...LIVE वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप
x
वीडियो हुआ वायरल.
अलवर: अलवर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां उद्योग नगर थाना क्षेत्र में देर रात बदमाश एक निजी बैंक की एटीएम मशीन को ही उखाड़कर फरार हो गए. सुबह जब घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंच गई. जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात की है, जब बदमाश एटीएम बूथ पर पहुंचे. कुछ ही समय में उन्होंने पूरी मशीन को उखाड़ लिया और अपने साथ ले गए. बताया गया कि एटीएम मशीन में चार लाख रुपये से अधिक की नकदी मौजूद थी.
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी केवल एटीएम मशीन ही नहीं बल्कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और रिकॉर्डिंग सिस्टम भी अपने साथ ले गए. माना जा रहा है कि यह सब इसलिए किया गया ताकि उनकी पहचान न हो सके. सुबह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. रामगढ़ के डिप्टी पिंटू कुमार ने बताया कि बदमाश रात के समय एटीएम पर पहुंचे और पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. पुलिस का मानना है कि इस वारदात को किसी संगठित गिरोह ने अंजाम दिया है. जिस तरह से पूरी एटीएम मशीन को उखाड़कर ले जाया गया, उससे साफ है कि आरोपियों ने पहले से रेकी की थी और योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस ने एटीएम मशीन कंपनी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस आसपास के मार्गों, टोल नाकों और संदिग्ध वाहनों की जानकारी जुटा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हालांकि इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से साफ है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ कम होता जा रहा है. पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story