भारत

युवक की मौत को लेकर हो रहा बवाल, प्रशासन ने गांव में लगाई धारा 144

jantaserishta.com
13 Jun 2023 2:14 PM IST
युवक की मौत को लेकर हो रहा बवाल, प्रशासन ने गांव में लगाई धारा 144
x
पुलिस पर जमकर पथराव किया था.
रुड़की: रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव में युवक की मौत को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन गुस्साएं लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने गांव में धारा 144 लगा दी है। साथ ही गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही देर रात पुलिस ने बवाल करने वाले 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। इसी के साथ पुलिस ने करीब 40 बाइक भी कब्जे में ली हैं। वहीं आज सुबह पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया है। इस दौरान गिने-चुने लोग ही मौजूद रहे।
दरअसल, रविवार रात को रुड़की से वापस जा रहे टेंट की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। गांव के पास ही उसका शव एक ट्रैक्टर ट्राली के पास पड़ा मिला था। परिवार के लोग और ग्रामीण इसे हत्या का मामला बता रहे हैं, जिसको लेकर सोमवार को सुबह 8 बजे से लेकर 5 बजे तक परिजन और ग्रामीणों द्वारा कोतवाली का घेराव किया गया। इस दौरान शव को कोतवाली में लाने का भी प्रयास हुआ, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते लोग वापस लौट गए, वहीं शाम के समय भीड़ ने आरोपी पक्ष के घर पर तोड़फोड़ कर दी।
जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव किया गया। वहीं इस पथराव में दो इंस्पेक्टर, एक उपनिरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, बाद में पुलिस ने आसू गैस छोड़कर भीड़ को वहां से खदेड़ा। वहीं गांव में बवाल को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी। पुलिस ने सोमवार को देर रात पथराव और बवाल करने वाले 50 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही गांव से 40 बाइक भी कब्जे में ली गई हैं। वहीं आज सुबह पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल गांव में किसी भी बाहरी व्यक्ति के जाने पर रोक लगाई गई है। हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story