भारत

सड़क हादसे में छात्रा की मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

jantaserishta.com
11 Jun 2026 3:36 PM IST
सड़क हादसे में छात्रा की मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त
x
इसमें कई पुलिसकर्मियों को चोट भी लगने की सूचना हैं.
जमुई: बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को कोचिंग जा रही एक छात्रा के एक डंपर की चपेट में आने से मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों ने इस दौरान थाने पर भी पथराव किया। इसमें कई पुलिसकर्मियों को चोट भी लगने की सूचना हैं। पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, बरियारपुर गांव की रहने वाली 9वीं क्लास की छात्रा मुस्कान कुमारी गुरुवार को सुबह कोचिंग जा रही थी। बीच रास्ते में बालू से लदे अनियंत्रित हाइवा ने उसे ठोकर मार दी। इस हादसे में छात्रा की मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया तथा दुर्घटना में शामिल हाइवा वाहन में तोड़फोड़ की। हादसे के कारण क्षेत्र में कई घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।
प्रदर्शन कर रहे लोग ने दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मृत छात्रा के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। लोगों का कहना था कि बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगनी चाहिए। वहीं, पुलिस जब आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की तो लोग और आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। इसके बाद आक्रोशित लोग खैरा थाना पहुंच गए और वहां भी पथराव किया। वहां भी आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन के शीशे तोड़ डाले।
स्थानीय लोगों का दावा है कि हालात बिगड़ने पर पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस की तैनाती कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। पुलिस पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story