भारत
कार्यक्रम में 'रघुपति राघव राजा राम' पर हंगामा...गायिका को माफी मांगनी पड़ी, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
26 Dec 2024 3:01 PM IST

x
जय श्री राम का नारा लगा.
पटना: बिहार में बुधवार को अटल जयंती समारोह के दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजन को लेकर विवाद हो गया है. पटना के बापू सभागार में अटल जयंती समारोह का आयोजन किया गया था. इस दौरान भोजपुरी गायिका देवी ने मंच से बापू का भजन 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' गाया तो हंगामा मच गया.
पटना के बापू सभागार में अटल जयंती समारोह का आयोजन किया गया था. जैसे ही 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' लाइन गायी गई तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया. ईश्वर अल्लाह नाम को लेकर कार्यक्रम में गायिका देवी का इतना विरोध हुआ कि उन्हें मंच से माफी मांगनी पड़ी.
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी मंच पर गायिका देवी को हटाते हुए नजर आए. गायिका देवी को हटाकर अश्विनी चौबे खुद मंच से जय श्री राम का नारा लगाने लगे.
इस विवाद पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, 'पटना में कल गायिका ने जब गांधी जी का भजन “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम” गाया तो नीतीश कुमार के साथी भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया .. भजन से ओछी समझ के टुच्चे लोगों की भावनाएं आहत हो गयी.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





