भारत

बिहार विधानसभा में नालंदा, सासाराम हिंसा पर जोरदार हंगामा, मार्शल भाजपा MLA को उठाकर बाहर लाए

jantaserishta.com
5 April 2023 6:08 PM IST
बिहार विधानसभा में नालंदा, सासाराम हिंसा पर जोरदार हंगामा, मार्शल भाजपा MLA को उठाकर बाहर लाए
x
देखें VIDEO.
पटना (आईएएनएस)| बिहार के नालंदा और सासाराम में हुई हिंसा को लेकर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा बुधवार को विधानसभा में आक्रामक दिखी। इस क्रम में भाजपा के सदस्यों ने सदन में जोरदार हंगामा किया। हंगामा को देखते हुए मार्शल बुलाकर भाजपा के एक विधायक को उठाकर बाहर ले जाया गया।
विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही भाजपा के सदस्य नालंदा और सासाराम में हुई हिंसा को लेकर हंगामा प्रारंभ कर दिया। भाजपा के सदस्य वेल में पहुंचे और पूरे मामले की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से कराने की मांग की।
हंगामा को देख विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी सदस्यों को अपने स्थान पर जाने के लिए कहते रहे लेकिन हंगामा जारी रहा।
इसके बाद अध्यक्ष ने मार्शल बुलाकर भाजपा के विधायक जीवेश मिश्र को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। सदन में हंगामा को देखते हुए सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
इधर, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विपक्ष द्वारा राज्य के ज्वलंत मुद्दों को 27 फरवरी से शुरू सत्र में उठाया गया लेकिन सरकार ने एक भी मामले में संज्ञान नहीं लिया।
सिन्हा ने कहा कि सासाराम, नालंदा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया सहित राज्य में हुए दंगा एवं अपराध पर सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया।
उन्होंने कहा कि सरकार नालंदा, सासाराम के दंगों की निष्पक्ष जाँच करने में असफल हो गई है। तुष्टीकरण के तहत जांच को प्रभावित किया जा रहा है। पीड़ित हिन्दुओं की उल्टे जांच में प्रताड़ित किया जा रहा है।
सिन्हा ने कहा कि हम इन दंगों की हाईकोर्ट के सिटिंग जज एवं एन.आई.ए से जांच की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हिन्दुओं को न्याय नहीं मिला तो भाजपा सदन से सड़क तक संघर्ष करेगी और इनके प्रतिशोधात्मक दमन के विरोध में जेल भरने से भी पीछे नहीं हटेगी।
इधर, मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि विपक्ष परम्पराओं को तोड़ने पर आमदा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story