भारत

संसद में आज भी मणिपुर पर हंगामे के आसार

jantaserishta.com
21 July 2023 10:24 AM IST
संसद में आज भी मणिपुर पर हंगामे के आसार
x
नई दिल्ली: मानसून सत्र के लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी मणिपुर मसले पर संसद में हंगामे के ही आसार नजर आ रहे हैं, क्योंकि सरकार और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने रुख पर अडिग है। शुक्रवार को कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और मणिकम टैगोर ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की मांग करते हुए लोक सभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। तो वहीं राज्य सभा में कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल, आरजेडी सांसद मनोज झा और आप सांसद संजय सिंह सहित कई अन्य विपक्षी सांसदों ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की मांग करते हुए लोक सभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
विपक्ष मणिपुर के मसले पर सदन के अंदर प्रधानमंत्री के जवाब या बयान की मांग पर अड़ा हुआ है। जबकि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार मणिपुर पर दोनों सदनों में चर्चा के लिए तैयार हैं। अध्यक्ष जब भी समय देंगे सरकार चर्चा के लिए तैयार है। सरकार का यह भी कहना है कि चूंकि इस तरह के मामलों की नोडल एजेंसी गृह मंत्रालय होता है, इसलिए मणिपुर पर चर्चा के बाद गृह मंत्री अमित शाह जवाब देंगे। प्रधानमंत्री के बयान की मांग करके विपक्ष जानबूझकर चर्चा से भागने का और सदन को बाधित करने का बहाना ढूंढ रहे हैं।
सरकार के सूत्र यह भी बता रहे हैं कि गृह मंत्रालय की तरफ से सत्र शुरू होने से पांच दिन पहले ही लोक सभा अध्यक्ष और राज्य सभा सभापति को यह लिखकर बता दिया गया है कि सरकार सदन में मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story