भारत

सीमा हैदर को लेकर फिल्म बनाने पर घमासान, डायरेक्टर बोले- दम है तो...

jantaserishta.com
14 Aug 2023 8:27 AM IST
सीमा हैदर को लेकर फिल्म बनाने पर घमासान, डायरेक्टर बोले- दम है तो...
x
राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने भी चेतावनी दी कि पाकिस्तानी महिला को लेकर न तो फिल्म बनाई जाए और न ही कोई रोल ऑफर किया जाए.
लखनऊ: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर पर फिल्म बनाने को लेकर एक बार फिर बवाल मच गया है. मेरठ के रहने वाले अमित जानी को सपा नेता के बाद राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने भी चेतावनी दी कि पाकिस्तानी महिला को लेकर न तो फिल्म बनाई जाए और न ही कोई रोल ऑफर किया जाए. नहीं तो मनसे की धड़क कार्रवाई के लिए तैयार रहें. अब इसका जवाब अमित जानी ने दिया है.
जानी फायरफॉक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित जानी ने मनसे की चेतावनी पर कहा कि दम है हमला करके दिखाएं. उन्होंने कहा, ''मैं 19 अगस्त को कराची टू नोएडा फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई जाऊंगा. MNS में दम है तो मुझ पर हमला करके दिखाए.''
बता दें, अमित जानी ने सीमा हैदर और सचिन की लवस्टोरी पर 'कराची टू नोएडा' टाइटल से फिल्म बनाने की घोषणा की है. इसी के साथ उन्होंने सीमा को एक फिल्म के लिए ऑफर भी दिया है. लेकिन तभी से अमित जानी को लगातार धमकियां और चेतावनियां मिल रही हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story