होर्डिंग पर हंगामा, सीएम को बताया गया भगवान, जाने कहां हुआ ऐसा?

कोच्चि. केरल के वलानचेरी में एक होर्डिंग को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है. विष्णु मंदिर के बाहर होर्डिंग पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (CM Pinarayi Vijayan ) को केरल का भगवान बताया गया है. बढ़ते विवाद के बीच CPM के नेताओं ने कहा है कि इसे लगाने में उनका कोई हाथ नहीं है. होर्डिंग पर पिनाराई विजयन की एक बड़ी सी तस्वीर के साथ लिखा गया है- 'आपने पूछा भगवान कौन है. लोगों ने कहा कि जो भोजन देता है.' विष्णु मंदिर के अधिकारियों का कहना है कि ये बोर्ड मुख्य सड़क पर मई के महीने में उसी दिन लगे थे जिस दिन एलडीएफ सरकार का शपथ ग्रहण था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





