
x
गुस्साए लोगों ने दौड़ाकर एसयूवी को पकड़ लिया और पूर्व विधायक पर एक्शन की मांग करते हुए कोतवाली पहुंच गए.
पटना: बिहार के पटना में पूर्व विधायक की एसयूवी से बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा काट दिया. इस टक्कर में बाइक पर पीछे बैठी 9 साल की बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने दौड़ाकर एसयूवी को पकड़ लिया और पूर्व विधायक पर एक्शन की मांग करते हुए कोतवाली पहुंच गए. लोगों का कहना है कि एक्सीडेंट के बाद एसयूवी के ड्राइवर ने गाड़ी को भगा लिया था. लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया.
आरोप है कि पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया चक्र पथ पर पूर्व विधायक अनिल कुमार की स्कॉर्पियो ने एक 9 साल की बच्ची को रौंद दिया. जिसके चलते उसकी मौत हो गई. ये देख स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर अनिल कुमार की गाड़ी को रोक लिया और जमकर हंगामा काटा. सूचना पाकर घटनास्थल पर फौरन कोतवाली पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने पूर्व विधायक की गाड़ी को जब्त कर लिया और यातायात थाने भेज दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी. उसने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. बाइक चालक के पीछे एक महिला और बच्ची बैठी हुई थी. टक्कर लगते ही तीनों जमीन पर गिर पड़े जिसके बाद स्कॉर्पियो ने बच्ची को कुचल दिया. अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
हालांकि, पूर्व विधायक अनिल कुमार का कहना है कि उनकी गाड़ी से बच्ची को टक्कर नहीं लगी बल्कि एक दूसरी बाइक ने लड़की को टक्कर मारी थी. लेकिन मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उनकी गाड़ी को जब्त कर यातायात थाने भेज दिया. बताया गया कि उसी वक्त पूर्व विधायक को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया था. फिलहाल, जांच की जा रही है. वहीं, घटना से लोगों में काफी आक्रोश है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





