भारत
विवाद खड़ा: चौथे निकाह पर बवाल, 70 साल का नेता चर्चा में है...मचा है हड़कंप
jantaserishta.com
6 May 2026 5:55 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्टा निवासी सपा नेता और पूर्व पार्षद हाजी खलील ने 70 साल की उम्र में 20 वर्षीय यासमीन से चौथा निकाह किया है. इस शादी के बाद उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर उत्पीड़न और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई. नाजरीन का आरोप है कि खलील मेहर में दी गई संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं. यह विवाद 1991 में हुए दूसरे निकाह के सच छिपाने, पूर्व की शादियों और कुल 11 बच्चों से जुड़ी पारिवारिक कलह के कारण पैदा हुआ है. फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पीड़िता नाजरीन के अनुसार, उनका निकाह वर्ष 1991 में हाजी खलील से हुआ था. उस समय खलील ने यह बात छिपाई थी कि वह पहले से शादीशुदा हैं और पहली पत्नी से उनके आठ बच्चे हैं. नाजरीन से भी खलील के तीन बच्चे (दो बेटियां और एक बेटा) हैं. महिला का आरोप है कि खलील ने साल 2010 में तीसरा निकाह भी किया था, लेकिन संतान न होने पर उस पत्नी को तीन तलाक देकर अलग कर दिया था. अब 20 साल की नई दुल्हन आने से विवाद और बढ़ गया है.
नाजरीन ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जिस प्रॉपर्टी पर वह काबिज हैं, वह उन्हें मेहर में मिली थी. अब हाजी खलील और उनकी चौथी पत्नी यासमीन की नजर उसी संपत्ति पर है. आरोप है कि दोनों मिलकर साजिश रच रहे हैं ताकि प्रॉपर्टी अपने नाम करा सकें. नाजरीन का दावा है कि विरोध करने पर उन्हें और उनके बेटे को घर से बाहर निकाल दिया गया. महिला ने अपनी और अपने बच्चों की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है.
हाजी खलील गाजियाबाद की राजनीति का पुराना चेहरा हैं. वह वर्ष 1995 और 2000 में इस्लामनगर वार्ड से पार्षद रह चुके हैं. उन पर पहले भी नगर निगम की करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध कब्जे के गंभीर आरोप लग चुके हैं. ताजा मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिल गई है और जांच के बाद उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. 70 साल के नेता के इस चौथे निकाह और उसके बाद उपजे संपत्ति विवाद ने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





