x
संदिग्ध मौत
Bihar बिहार: कटिहार जिले के फलका थाना हाजत में बंद एक कैदी की कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या के मामले में फलका थानाध्यक्ष सहित दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया जाता है कि पुलिस की एक टीम शुक्रवार रात में कटिहार जिला के फलका थाना कांड संख्या-36-26 में लूट के मामले के आरोपी गोपालपट्टी के रहने वाले राकेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर थाना हाजत में रखा गया था। हाजत में रहने के दौरान आरोपी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया।
इसके बाद थाना पुलिस द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, कटिहार रेफर किया गया तथा इसी क्रम में उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे मामले की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर 2 द्वारा की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष, फलका एवं कांड के अनुसंधानकर्ता को निलंबित किया गया तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इस बीच, इस घटना के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया। सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों के अनुसार, तीन दिन पहले राकेश यादव को गिरफ्तार किया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ थाने में बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि मारपीट के कारण उसके शरीर में अंदरूनी चोटें लगीं, जिनकी वजह से उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि अगर वह अपराधी था, तो उसे अदालत में पेश किया जाता, लेकिन पुलिस ने उसे पीट-पीटकर जान से मार दिया।
Tagsकटिहार थाना मौतफलका थानापुलिस निलंबनहाजत में मौतराकेश यादवपरिजनों का आरोपपुलिस जांचबिहार क्राइम न्यूजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story