भारत

बुर्के में डांस करने पर मचा बवाल, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की उठी मांग

jantaserishta.com
17 Aug 2026 11:46 AM IST
बुर्के में डांस करने पर मचा बवाल, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की उठी मांग
x
वीडियो हुआ वायरल.
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में नॉलेज बीम अकादमी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान छात्राओं ने बुर्का पहनकर अलग-अलग गानों पर डांस किया, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. विवाद खड़ा होने के बाद स्कूल के प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने वीडियो जारी कर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि डांस करने वाली सभी छात्राएं हिंदू थीं और उनका मकसद सिर्फ मनोरंजन करना था, किसी समुदाय को ठेस पहुंचाना नहीं था.
पूरा मामला खोंडारे थाना क्षेत्र स्थित औसानी बुजुर्ग का है जहां स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा था. इसी क्रम में नॉलेज बीम अकादमी में भी स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बुर्का पहनकर डांस करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया. यह वीडियो शाम को तेजी से वायरल होने लगा और चर्चा का विषय बन गया.
वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद नॉलेज बीम अकादमी के प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने अपना एक वीडियो संदेश जारी कर मामले पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनका और छात्राओं का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना था, किसी समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत करना नहीं था. उन्होंने वादा किया कि भविष्य में ऐसी गलती कभी दोहराई नहीं जाएगी.
प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने अपने वीडियो बयान में कहा कि कार्यक्रम में नकाब पहनकर डांस करने वाली सभी लड़कियां हिंदू थीं और उनमें कोई भी मुस्लिम बच्ची शामिल नहीं थी. अगर इस प्रोग्राम से किसी मुस्लिम भाई या अन्य समुदाय को दुख पहुंचा है, तो वह इसके लिए बार-बार और करोड़ों बार क्षमा मांगने के लिए तैयार हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story