भारत

दलित के घोड़े पर बारात निकालने पर हंगामा, बदमाशों ने पुलिस के सामने किया पथराव

Shantanu Roy
6 Jun 2023 10:59 AM GMT
दलित के घोड़े पर बारात निकालने पर हंगामा, बदमाशों ने पुलिस के सामने किया पथराव
x
देखें VIDEO...
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक दलित दूल्हे की घोड़े पर बारात निकली तो लोगों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि सवर्ण जाति के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी पर बारात पर पथराव किया। जानकारी के मुताबिक, घटना बकस्वाहा थाना क्षेत्र के चौरई गांव की है। दूल्हा रितेश अहिरवार की बारात सागर जिले के शाहगढ़ के लिए जानी थी। रितेश की शिकायत पर पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें 20 नामजद शामिल हैं। शादी को लेकर पहले से इलाके में विवाद चल रहा था, इसे देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बावजूद जब बारात निकली तो दबंगों ने पथराव करना शुरू कर दिया।
इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना का एक वीडियो भी वायरल है, जिसमें पुलिस अधिकारी कहते दिख रहे हैं "दूल्हा जैसा बोलेगा, जिस रास्ते से बोलेगा, वहां से बारात निकलेगी। पुलिस प्रशासन उनके साथ है।" बाद में पुलिस बल के साथ बारात सुरक्षित निकाली गई। जानकारी के अनुसार मामला बुंदेलखंड के छतरपुर जिले स्थित बक्सवाहा थाना इलाके चोराई गांव का है, जहां बीते रोज दलित दूल्हे की राज गांव में घूम रही थी, तभी दबंगों को यह नागवार गुजरा और दलित दूल्हे सहित परिवार के लोगों पर पथराव कर दिया। खबर पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिस अभिरक्षा में पूरे गांव में दूल्हे की राज निकाली गई। हालांकि पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर 20 लोगों पर नामजद कुल 40 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
बताया जाता है कि मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपियों और पुलिस के बीच भी झड़प हुई है, जिससे थाना प्रभारी सहित 3 आरक्षक घायल हुए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक समाज के यहां शादी थी और राज निकलनी थी। दूसरे पक्ष ने विरोध जताया। विवाद की आशंका थी जिससे पहले ही गांव में पुलिस बल तैनात था। देवी दर्शन कर लौटते समय पथराव किया गया जिससे पुलिस कर्मी घायल हुए है। गांव में राज घूमती है सभी मंदिरों में जाती हैं इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी जो अवैधानिक है। इन सभी पर शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि बड़ा मलहरा एसडीओपी रेंज का यह पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व भी कई दलित दूल्हों के साथ घोड़ी पर बैठने को लेकर दबंग मारपीट कर चुके है।
Next Story