भारत

अधीर रंजन चौधरी के बयान पर हंगामा, अब बोले- राष्ट्रपति से माफी मांगेंगे, लेकिन...

jantaserishta.com
28 July 2022 2:41 PM IST
अधीर रंजन चौधरी के बयान पर हंगामा, अब बोले- राष्ट्रपति से माफी मांगेंगे, लेकिन...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए बयान को लेकर जमकर विवाद हो रहा है. इसी बीच अधीर रंजन ने कहा है कि वे राष्ट्रपति मुर्मू से माफी मांगेंगे. लेकिन इन पाखंडियों से माफी नहीं मांगेंगे.

दरअसल, अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' बोल दिया था. इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और अधीर रंजन चौधरी पर जमकर निशाना. यहां तक कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को आदिवासी विरोधी, महिला विरोधी और गरीब विरोधी बताया. उन्होंने इस मामले में सोनिया गांधी से माफी की मांग की है.
वहीं, इस विवाद पर अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने राष्ट्रपति से मिलकर माफी मांगने के लिए समय मांगा था. लेकिन बीजेपी सोनिया गांधी पर निशाना क्यों साध रही है. मैं बीजेपी को चुनौती देता हूं कि आगे आकर मुझे लड़े. हमारी नेता, जो महिला हैं, उन्हें टारगेट न करें. मैं फिर कह रहा हूं कि गलती हुई है. मैं बंगाली हूं. मेरी हिंदी अच्छी नहीं है. मुझे संसद में बोलकर स्पष्टीकरण देने दीजिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story